Connect with us

वाराणसी

जमीन बैनामे में फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कादीपुर कलां निवासी नगीना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि बिना वास्तविक भुगतान किए फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन दर्शाकर जमीन का बैनामा करा लिया गया।

तहरीर के अनुसार, वर्ष 2021 में रविशंकर मिश्रा और अश्वनी मिश्रा ने कोटवां क्षेत्र में जमीन खरीदने की इच्छा जताई थी। बातचीत के दौरान 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपितों ने भरोसा दिलाया कि पूरी धनराशि बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। इस आश्वासन पर पीड़ित पक्ष ने अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का विवरण उपलब्ध करा दिया।

Loading...

बताया गया कि 13 अप्रैल को दोनों आरोपी रजिस्ट्री से जुड़े लोगों और गवाहों के साथ पहुंचे और भुगतान प्रक्रिया पूरी होने की बात कहकर जमीन का बैनामा करा लिया। बाद में जब पीड़ित पक्ष ने अपने बैंक खातों की जांच की, तो किसी भी प्रकार की रकम प्राप्त नहीं हुई।

पीड़ित के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि पहले से हुए लगभग 11 लाख रुपये के पुराने लेन-देन को ही दस्तावेजों में दर्शाकर शेष भुगतान दिखा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी कर जमीन हड़प ली गई। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page