पूर्वांचल
छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया
रिपोर्ट- अरविन्द मिश्र
मिर्जापुर| जमालपुर विकास खण्ड के बहुआर ग्राम में नीलगिरी सरोवर पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया , नीलगिरी सरोवर छठ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सभी घाटों पर सफाई सजावट से सभी भक्त व क्षेत्र वासी बहुत ही प्रसन्न उत्साहित दिखे ,छठ पूजा समिति के अध्यक्ष शिवानंद मिश्र, उपाध्यक्ष , मिर्जा , कोषाध्यक्ष बसंत , महामंत्री,सान्तनू मिश्र, प्रमुख सदस्यो में गिरजा , बब्बू धर्मेन्द्र, रियाल, अजय मिश्र, बल्ली , धीरेन्द्र, नारायण सिंह, शिवकुमार, दीलीप सिंह, पवन श्रीवास्तव आदि सदस्यों के सहयोग से छठ पूजा का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ, छठ पूजा समिति के सदस्यों का सम्मान मार्तण्ड सामाजिक सेवा संस्था बहुआर, मिर्जापुर के द्वारा अंगवस्त्र भेंट सभी सदस्यों का सम्मान व उत्साह वर्धन किया गया सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ पूर्णेन्दु कुमार मिश्र , आशा मिश्र के द्वारा किया गया
लोक आस्था के महापर्व पर सैकड़ों भक्तों ने छठ पूजा पर सूर्य की आराधना पूजा कर सम्पूर्ण क्षेत्र व राष्ट्र की मंगल कामना के लिए वर एवं आशीर्वाद मांगा, जय जय छठी मईया के उद्घोष से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्ति मत हो गया।
