Connect with us

सियासत

चुनाव से पहले हो मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान : उद्धव ठाकरे

Published

on

पवार साहब और कांग्रेस जिसका नाम तय करेंगे, उसका समर्थन करूंगा : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र में इस साल होने वाले मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बस कुछ दिन शेष हैं। हर एक पार्टी अपने-अपने तरीके से प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। मुंबई में शुक्रवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) की मीटिंग हुई। इसमें NCP शरद गुट के चीफ शरद पवार और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी शामिल हुए थे। इसके अलावा शनिवार को भी मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक रेलियों का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि, मैं अधिकतम विधायकों वाली पार्टी को मुख्यमंत्री पद मिलने के फॉर्मूले का समर्थन नहीं करता। महाराष्ट्र सरकार बहनों को 1500 रुपए देने का ऐलान कर रही है, लेकिन इनकी योजनाओं का प्रचार करने के लिए 10 हजार रुपए खर्च कर रही है। सरकार गिराने के लिए 50 खोखे और लड़की बहन को 1500 रुपए। यह तो अन्याय है।

उद्धव ठाकरे की स्पीच के तीन महत्वपूर्ण बिंदु –

Advertisement

(1) मोदी नीतीश और चंद्रबाबू नायडू के साथ बैठते हैं तो क्या अब मान लिया जाए कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है। वक्फ बोर्ड ही नहीं, हिंदुओ के मंदिर के मामले में भी JPC जांच होनी चाहिए।

(2) कोरोना दौर में हमने काफी काम किया, इसलिए मुस्लिम हमारे साथ आए। NRC और CAA के दौरान मुस्लिम के मन मे भय था, लेकिन मैंने उस वक्त कहा था कि देश को जो प्रेम करेगा, उसे जाने नही दूंगा, इसलिए मुस्लिम साथ आए।

(3) मराठा आरक्षण के मामले में आप लोकसभा में बिल लाइए, हम समर्थन करेंगे। भले ही उन्होंने हमारा धनुष बाण चुराया, लेकिन उन्हें जलाने के लिए मैंने मशाल जलाई है।

विधानसभा चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे की INDIA ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे 6 से 8 अगस्त तक दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान वे INDIA ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के बाद उद्धव का यह पहला दिल्ली दौरा था। हालांकि, पार्टी प्रवक्ता सांसद संजय राउत ने बताया कि यह संवाद दौरा था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page