वाराणसी
चालान ऐप के नाम पर लाखों की साइबर ठगी, मामला दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। चालान से संबंधित ऐप डाउनलोड कराने के बहाने साइबर ठगी का मामला सामने आया है। रमना निवासी राहुल कुमार पटेल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में पीड़ित ने बताया कि बीते 11 मार्च को उनके मोबाइल पर चालान से जुड़ा एक ऐप भेजा गया। लिंक को वास्तविक मानकर उन्होंने ऐप डाउनलोड कर लिया। आरोप है कि ऐप इंस्टॉल करने के लगभग आधे घंटे के भीतर ही उनके खाते से कुल 8 लाख 36 हजार 500 रुपये निकल गए।
Loading...
पीड़ित के अनुसार, ऐप डाउनलोड करने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से लगातार रकम कटने के संदेश आने लगे, जिससे उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।
थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल की सहायता से जांच की जा रही है।
Continue Reading
