Connect with us

मऊ

घोसी में ओटीएस मेगा कैंप, 52 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी, मऊ। घोसी चीनी मिल के पास ग्रामीण पॉवर हाउस पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण में मेगा कैंप का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 65 उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उपखंड अधिकारी मंगला प्रसाद श्रीवास्तव और अवर अभियंता माजिद ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया।

इस दौरान 52 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया। उपभोक्ताओं ने बिजली बिल, लंबित भुगतान, मीटर रीडिंग की गड़बड़ियों समेत अन्य समस्याओं पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने सभी उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने और अपने लंबित बिलों का शीघ्र निपटान करने की अपील की। उन्होंने समय पर बिल जमा करने की आदत को अपनाने पर जोर दिया ताकि उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के बीच बेहतर तालमेल बन सके।

Loading...

इस आयोजन ने न केवल उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुलझाने में मदद की बल्कि उन्हें आर्थिक लाभ भी पहुंचाया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान एसडीसी विजय शंकर, सतीश यादव, तेज बहादुर, रविंद्र, लल्लू शर्मा, प्रवीन, बृजेश, इमरान समेत विभाग के अन्य कर्मचारी और उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page