गोरखपुर
गोरखपुर के दो सगे भाइयों की नासिक में निर्मम हत्या
गोरखपुर। महाराष्ट्र में काम करने गए गोरखपुर के दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने के बाद जब उनके शव जिले के गीडा थाना क्षेत्र के हरदिया-पिछौरा गांव पहुंचे, तो पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गांव में भारी भीड़ जुट गई है और माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र निवासी अनीश निषाद और सुनील निषाद, पुत्र गढ़ स्व भोला निषाद, रोज़गार के सिलसिले में महाराष्ट्र के नाशिक रोजी रोटी हेतु रहते थे। बताया जा रहा है कि वहां उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, लेकिन जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे, तो उन्हें देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि शव बिना धड़ के हालत में थे, जिसे देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव गम और गुस्से में डूब गया।
गांव में स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई कि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस बल भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।
