Connect with us

दुर्घटना

गूगल मैप की गलती से तीन की मौत

Published

on

मरने से पहले तीसरे व्यक्ति ने ग्रामीणों को बताया कि – उनको गूगल मैप ने इस रास्ते की जानकारी दी

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।  मैनपुरी, फर्रुखाबाद और आस-पास के जिलों के निवासी एक टैक्सी कार से दातागंज की ओर जा रहे थे। रास्ता खोजने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया, लेकिन यह कदम उनके लिए घातक साबित हुआ। गूगल मैप ने उन्हें अधूरे पुल से गुजरने का मार्ग दिखा दिया। अनजान होने के कारण उन्होंने इसी दिशा में कार मोड़ दी। जैसे ही कार पुल पर पहुंची, वह नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

अल्लपुर गांव के लोग सुबह काम के लिए निकले तो रामगंगा में खून बहते देखा। उन्होंने आगे जाकर देखा तो एक कार में तीन लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे। दो की मौत हो चुकी थी, लेकिन तीसरा गंभीर घायल था। उसने मरने से पहले जानकारी दी कि उनको गूगल मैप ने इस रास्ते की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

इस हादसे ने प्रशासन और गूगल मैप जैसी तकनीकों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे पुल की पहचान न किए जाने और उचित संकेतक न होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने गूगल से संपर्क कर मैप पर ऐसे अधूरे रास्तों की जानकारी सही करने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa