गोरखपुर
गुम हुए मोबाइल मिलने पर खिले चेहरे, पुलिस को जताया आभार
गोरखपुर। जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी CEIR पोर्टल के पर्यवेक्षण में CCTNS टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न थानों में दर्ज सूचनाओं के आधार पर CCTNS कार्यालयों में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड “ए” व “बी” तथा आरक्षी कम्प्यूटर चालकों ने पोर्टल पर प्राप्त ट्रेसेबिलिटी डिटेल्स के जरिए गुम हुए मोबाइलों में इस्तेमाल सिम नंबरों और उनकी लोकेशन का विश्लेषण किया। इसके आधार पर कुल 852 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1,27,78,417 रुपये आंकी गई है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा ये मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
भारत सरकार द्वारा इस पोर्टल के संचालन के बाद से ही जनपद गोरखपुर में इसकी मॉनिटरिंग CCTNS सेल द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में अब तक विभिन्न चरणों में कुल 2637 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 4,49,35,584 रुपये है।
मोबाइल सुपुर्दगी की प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में 04-09-2023 को 04 मोबाइल जिनकी कीमत 43,748 रुपये थी, लौटाए गए। द्वितीय चरण में 18-11-2023 को 29 मोबाइल (6,13,735 रुपये), तृतीय चरण में 24-01-2024 को 51 मोबाइल (9,49,513 रुपये), चतुर्थ चरण में 24-03-2024 को 77 मोबाइल (12,80,496 रुपये) तथा पंचम चरण में 17-05-2024 को 120 मोबाइल (20,40,423 रुपये) बरामद कर सुपुर्द किए गए। इसके बाद षष्टम चरण में 25-08-2024 को 267 मोबाइल (43,44,821 रुपये), सप्तम चरण में 28-10-2024 को 224 मोबाइल (35,05,681 रुपये), अष्टम चरण में 12-03-2025 को 260 मोबाइल (43,48,311 रुपये), नवम चरण में 13-09-2025 को 753 मोबाइल (1,24,60,900 रुपये) और दसवें चरण में 10-04-2026 को 852 मोबाइल (1,53,47,956 रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए। इस प्रकार अब तक कुल 2637 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 4,49,35,584 रुपये है, बरामद कर सुपुर्द किए जा चुके हैं।
थानावार बरामद मोबाइलों में कैंट थाना क्षेत्र से 227, पिपराइच से 79, बड़हलगंज से 76, गोला से 59, गोरखनाथ से 52, शाहपुर से 49, चिलुआताल से 41, रामगढ़ताल से 35, राजघाट से 29, बासगांव से 22, खोराबार से 21, झंगहा से 21, हरपुर बुदहट से 18, तिवारीपुर से 17, सहजनवा से 14, कोतवाली से 12, कैम्पियरगंज से 13, गगहा से 11, गीडा से 12, बेलीपार से 11, एम्स से 8, सिकरीगंज से 7, गुलरिहा से 6, खजनी से 5, पीपीगंज से 4 तथा उरूवा बाजार से 3 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कुल संख्या 852 है।
इस सफलता में CCTNS टीम के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर रोशन कुमार व आरक्षी गुलशन मणि थाना कैण्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास द्विवेदी व आरक्षी शैलेन्द्र यादव थाना पिपराईच, कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय चौहान व आरक्षी दीपक पाण्डेय थाना बड़हलगंज, आरक्षी सुनील सोनकर थाना गोला, कम्प्यूटर ऑपरेटर अजीत शर्मा व आरक्षी सुनील कुमार थाना गोरखनाथ, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुन्दन कुमार थाना शाहपुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर अविराम कुमार थाना चिलुआताल, महिला आरक्षी मोनिका पटेल थाना रामगढ़ताल, महिला आरक्षी स्नेहलता थाना राजघाट, कम्प्यूटर ऑपरेटर विश्वजीत व आरक्षी अमरजीत वर्मा थाना बांसगांव, कम्प्यूटर ऑपरेटर बीर बहादुर सिंह यादव थाना खोराबार, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुरेन्द्र यादव थाना झगहां, आरक्षी प्रकाश खरवार थाना हरपुर बुदहट, कम्प्यूटर ऑपरेटर राधेश्याम व हे0का0 शैलेन्द्र यादव थाना तिवारीपुर, आरक्षी लवकुश यादव थाना सहजनवां, आरक्षी अखिलेश व रामदरश थाना कोतवाली, कम्प्यूटर ऑपरेटर अरविन्द कुमार थाना कैम्पियरगंज, आरक्षी आशुतोष यादव थाना गगहा, कम्प्यूटर ऑपरेटर अरूण कुमार व आरक्षी रितेश देशमुख थाना गीडा, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार व आरक्षी अवनीश कुमार थाना बेलीपार, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रवीण द्विवेदी थाना एम्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय गुप्ता थाना सिकरीगंज, कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय तिवारी थाना गुलरिहा, आरक्षी रामप्रवेश थाना खजनी, कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार वर्मा थाना पीपीगंज तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर राकेश शर्मा थाना उरूवा बाजार शामिल रहे।
