Connect with us

मिर्ज़ापुर

गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर मिर्जापुर में मना विजय उत्सव, पुलिस से हुई नोकझोंक

Published

on

Loading...
Loading...

पंजाब की लुधियाना सीट से संजीव अरोड़ा और गुजरात की वीसावदत सीट से गोपाल इटालिया की ऐतिहासिक जीत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर में विजय उत्सव मनाया। रमई पट्टी तिराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और एक जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने किया।इस विजय उत्सव को लेकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ता उत्साह के साथ विजय जुलूस निकालते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के एजेंडे को दिया।पार्टी के प्रदेश सचिव और सोनभद्र प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने कहा कि पंजाब और गुजरात में आम आदमी पार्टी की जीत जनहितकारी नीतियों की जीत है।

Loading...

उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में भी पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनावों में दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। साथ ही पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक उत्सव को दबाया जा रहा है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि गुजरात और पंजाब की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार कर आम आदमी पार्टी को चुना है, और यही परिवर्तन अब उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा। वहीं वरिष्ठ नेता रमाशंकर साहू ने जोर देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले चुनावों में चौंकाने वाला प्रदर्शन करेगी और जनता की बुनियादी जरूरतों को लेकर संघर्ष करती रहेगी।विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सर्वजन

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page