Connect with us

चन्दौली

किसानों ने ठेकेदार को बनाया बंधक

Published

on

Loading...
Loading...

बरहनी (चंदौली)। रेरूआ चिरईगांव में लिफ्ट कैनाल की तकनीकी गड़बड़ी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने बुधवार को देर रात ठेकेदार को बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। किसानों को समझा-बुझाकर ठेकेदार को छुड़ाने का प्रयास किया गया। लेकिन किसान ठेकेदार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। काफी मान-मनौव्वल के बाद देर रात करीब दो बजे ठेकेदार को मुक्त कर दिया गया। इस दौरान किसानों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तय हुआ कि गुरुवार की दोपहर तक लघु डाल विभाग के अधिकारी गड़बड़ी को दूर कर देंगे।

रेरूआ लिफ्ट केनाल तकनीकी गड़बड़ी के चलते कई दिनों से ठप पड़ा था, जिससे किसानों का रोपाई कार्य नहीं हो पा रहा था। इससे नाराज किसानों ने बुधवार की देर रात ठेकेदार राजू को बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक व सिंचाई विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर कंदवा पुलिस व सदर तहसीलदार पहुंच गए। किसानो को समझाने-बुझाने में जुट गए। कई घंटों की पंचायत के बाद गुरुवार की दोपहर तक तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने की बात पर किसानों ने ठेकेदार को बंधक मुक्त कर दिया।

Loading...

समय के अनुसार लघु डाल विभाग के एक्सईएन बृजेश कुमार, एसडीओ अनिल यादव, जेई सुनील यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर जुटे किसानों ने अपनी समस्या उनके सामने रखी, जिस पर अधिकारियों ने दो दिन का मोहलत मांगी और कहा कि दो दिन के अंदर टेढ़े बारजे और फलेंच आदि जो भी कमियां हैं, उन्हें ठीक करा दिया जाएगा।

इस मौके पर दीनानाथ श्रीवास्तव, सुमंत सिंह अन्ना, सारनाथ सिंह, संत विलास सिंह, पारस नाथ विश्वकर्मा, रवींद्रनाथ सिंह, अंगद यादव, रमाशंकर सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, बिट्टू सिंह, प्रमोद सिंह आदि रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page