Connect with us

गाजीपुर

कासिमाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त

Published

on

गाजीपुर। बुधवार को कासिमाबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त रामनाथ साहनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दूबे, चौकी प्रभारी बहादुरगंज, अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बहादुरगंज कस्बे में रहने वाला रामनाथ साहनी, जो पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित है, अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनाथ साहनी (उम्र 27 वर्ष), पुत्र भृगुनाथ साहनी, निवासी मल्लाह टोला, बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद के रूप में हुई है। उस पर मुकदमा संख्या 236/25, धारा 137(2)/87/65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 5J(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जनपद गाजीपुर पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चला रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page