वाराणसी
काशी में यदुवंशी समाज ने गोवर्धन पूजा के बाद निकाली भव्य शोभायात्रा
चार राज्यों से आये कलाकारों ने किया मनमोहक प्रदर्शन
वाराणसी। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को महादेव की नगरी काशी में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शहर के प्रसिद्ध लक्खा मेले में हथुआ मार्केट से इस यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें चार राज्यों झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

यदुवंशी समाज के बंधुओं ने पारंपरिक केसरिया साफा बांधकर अपनी अनूठी मनरी कला (लट्ठबाजी) का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। यात्रा में योगेश्वर श्रीकृष्ण के जीवन की विभिन्न लीलाओं का दृश्यांकन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।


इस आयोजन में झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, प्रतापगढ़, प्रयागराज और वृंदावन से आए कलाकारों की टोलियों ने अपने करतब और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया।
