Connect with us

मऊ

एंटी रोमियो टीम ने साइबर अपराध से बचने के बतायें उपाय

Published

on

मऊ। एंटी रोमियो टीम ने कस्बे में एक जागरूकता अभियान चलाया जिसमें लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान मुक्तिधाम पार्क, विक्ट्री इंटर कॉलेज और अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया।

इस दौरान सब इंस्पेक्टर नेहा पटेल ने बताया कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं, जैसे अनजान फोन कॉल्स, संदिग्ध लिंक और फर्जी मैसेज का जवाब देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक खातों, ओटीपी या पासवर्ड की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने की बात की गई। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को यह सलाह दी गई कि वे सोशल मीडिया पर अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने में सावधानी बरतें।

Advertisement

इस अभियान में पुलिस टीम ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराया और उनसे जागरूक रहने की अपील की। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के बारे में बताया गया।

इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जैसे 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और साइबर अपराध से बचने के उपायों को अपनाने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page