Connect with us

वाराणसी

आशा ट्रस्ट ने सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दरी बाँटी

Published

on

वाराणसी, मिर्जामुराद| आशा ट्रस्ट व लोक समिति संस्था ने सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैठने व सार्वजनिक मीटिंग के लिये दरी वितरित किया। दरी पाकर समूह की महिलाओं के चेहरे खिल गए। उन्होंने मदद के लिये संस्था का आभार जताया।
लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि संस्था द्वारा आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के 60 गांव में कुल 210 समूह चलाए जा रहे हैं, जिनमें कुल तीन हजार से ज्यादा महिला सदस्य है। स्वयं सहायता समूह चलाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में छोटी छोटी बचत के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है, साथ ही गरीब परिवारों को सूदखोरो और साहूकारों के कर्ज से मुक्ति पाना है भी है।
स्वयं सहायता समूह की संयोजिका अनीता पटेल ने बताया कि वर्तमान समय में सभी समूह को मिलाकर महिलाओं ने करीब 25 लाख से ज्यादा की बचत कर ली है। वे अब बाहर से कर्ज न लेकर आपस में लेनदेन कर रही है। सैकड़ो महिलाओं ने समूह के माध्यम से ऋण लेकर स्वरोजगार करके अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रही है। इतना ही नही संगठन की बहनें संगठित होकर नशा, घरेलू महिला हिंसा,यौन हिंसा, बाल विवाह आदि कुरीतियों के खिलाफ अभियान भी चला रही है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से नन्दलाल मास्टर, अनीता, सोनी, सरोज, आशा, रामबचन, शिवकुमार, पंचमुखी, मधुवाला आदि लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page