वाराणसी
आगामी होली व शब-ए-बारात पर्व को लेकर पुलिस कमिश्नर ने की गोष्ठी
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा जैन द्वारा यातायात लाइन स्थित सभागार में समस्त राजपत्रित अशोक अधिकारीगण व प्र0नि0/थानाध्यक्ष / यातायात निरीक्षक, कमिश्नरेट वाराणसी के साथ “मासिक अपराध समीक्षा” के साथ-साथ आगामी होली व शब-ए-बारात पर्व के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई। उक्त गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त काशी जोन राम सेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन विक्रान्त वीर पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त (सूरक्षा) सूर्यकान्त त्रिपाठी समेत अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।
उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी द्वारा निम्न आदेश-निर्देश दिये गये-
आगामी होली व शब-ए-बारात पर्व के सम्बन्ध पुलिस उपायुक्त काशी / वरूणा / गोमती जोन को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने जोन्स क्षेत्र में नकली शराब व कच्ची शराब के खरीद-बिक्री पर सतर्क दृष्टि रखे जाए व जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जाए। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही
की जाए। प्र0नि0 / थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग समय से करा ली जाए।
त्यौहारों (होली व शब-ए-बारात में पुलिस की ड्यूटी समय से लगायी जाए तथा ड्यूटियों को राजपत्रित अधिकारियों द्वारा चेक किया जाए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगतार फूट पेट्रोलिंग व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से लगातार संवाद किये जाए जन सहयोग से त्यौहार सकुशल सम्पन्न करवाए जाए।
पुलिस उपायुक्त काशी/ वरुणा / गोमती जोन को अपने-अपने जोन में लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण अभियान चलाकर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से करने हेतु निर्देशित किया गया। जन सामान्य की समस्याओं को थाना प्रभारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर थाना स्तर पर ही निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
वारण्टी एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा पुरस्कार घोषित / टॉप 10 अपराधियों के विरूद्ध स्टर/गुण्ड आदि की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन चोरी / नकबजनी व अन्य चोरियों के रोकथाम हेतु रात्रि गश्त एवं प्रभावी
कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
यातायात के समस्याओं के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस उपायुक्त (यातायात), सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया, ताकि यातायात का सुगम संचालन हो सके।
महिलाओं एवं बच्चों के साथ हुए अपराधों की विवेचनाओ के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
