वाराणसी
अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी जोन-5 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।
वार्ड-रामनगर
रामनगर वार्ड के अन्तर्गत मौजा-हमीदपुर, थाना-मुग़लसराय स्थित लगभग 04 बीघा में प्रमोद विश्वकर्मा एवं मौजा-पटनवां, जिला-चंदौली स्थित लगभग 04 बीघा में रमाशंकर यादव द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराये अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
अनुसचिव, देवचन्द राम, जोनल अधिकारी, गौरव सिंह
VDA उपाध्यक्ष द्वारा आम जन-मानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।
