Connect with us

गोरखपुर

अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहा डंफर पुलिस ने पकड़कर किया सीज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रानपुर गुल्टही में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ले जा रहे एक डंफर को हरपुर-बुदहट पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ होकर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी। इसी को लेकर मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

Loading...

वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार रात थाना गेट से गुजर रहे डंफर को थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र के निर्देश पर हल्का उपनिरीक्षक विशाल यादव ने रोक लिया। जांच के दौरान चालक द्वारा मिट्टी खनन से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर डंफर को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page