वाराणसी
अन्नकूट पर बाबा को लगेगा 18 कुंतल मिष्ठान्न का भोग
Loading...
Loading...
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में इस साल अन्नकूट पर्व पर 2 नवंबर को बाबा को 56 प्रकार की मिठाइयों से सजे 18 कुंतल मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया जाएगा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट विकास परिषद के डिप्टी कलेक्टर शम्भु शरण ने बताया कि इस भव्य आयोजन के दौरान सुबह 11.30 बजे भोग आरती होगी, जिसके बाद बाबा की चल प्रतिमा की यात्रा मंदिर परिसर स्थित सत्यनारायण मंदिर से निकाली जाएगी।
Loading...
भक्तों के दर्शनार्थ बाबा की यह चल प्रतिमा गर्भगृह में रखी जाएगी, जहाँ शाम 6 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। सप्तऋषि आरती से पहले इस चल प्रतिमा को गर्भगृह से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
Continue Reading
