मिर्ज़ापुर
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता

मिर्जापुर।भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार के प्रेस सभागार में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता आयोजित हुई। मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि यह कार्यकाल देश के लिए स्वर्णिम युग साबित हुआ है। मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में मजबूत निर्णय ले पा रहा है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई, डिजिटल निगरानी, सोशल ऑडिट और पारदर्शी योजनाएं इस सरकार की पहचान हैं। ऑपरेशन गंगा, देवी शक्ति और वंदे भारत मिशन जैसे अभियानों से सरकार ने विदेशों में भी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
इस अवसर पर सभागार में “मोदी सरकार के 11 वर्ष” पर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। सीटी क्लब में आयोजित प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत की संकल्पना’ पर विचार रखे। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने सेवा व सुशासन पर वक्तव्य दिया और जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने सशक्त भारत–सुरक्षित भारत विषय पर विचार रखे।
अभियान संयोजक जिला महामंत्री दिनेश वर्मा रहे। प्रेसवार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने किया। प्रदर्शनी संयोजक श्याम सिंह और प्रबुद्ध समागम का संचालन रविंद्र नारायण सिंह पटेल ने किया।
इस मौके पर चुनार विधायक अनुराग सिंह, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष नपाप श्यामसुंदर केसरी, चेयरमैन डीसीएफ जगदीश सिंह पटेल, चेयरमैन डीसीबी विजय कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।