Connect with us

गाजीपुर

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भाजपा ने छह विधानसभाओं में किया जनप्रतिनिधि सम्मेलन

Published

on

गाजीपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद की छह विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधि अतिथि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

वहीं, जखनियां विधानसभा क्षेत्र के राज पैलेस, बहरियाबाद में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला प्रभारी डॉ. नंदकिशोर पांडेय ने कहा कि देश की सभ्यता, संस्कृति और समृद्धि में महिलाओं का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है। मुगल आक्रांताओं के दौर में जब सनातन संस्कृति पर संकट आया, तब रानी अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में मंदिरों का जीर्णोद्धार, घाटों का निर्माण और समाज सेवा के अनेक कार्य किए। उन्होंने दुर्गम स्थानों में भी मंदिरों तक पहुँचने हेतु सड़कों के किनारे वृक्षारोपण सहित अनेक कार्य कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने रानी अहिल्याबाई को भारतीय संस्कृति की आदर्श नारी बताते हुए कहा कि वह ममता, दया, करुणा, शीलता की प्रतिमूर्ति होने के साथ-साथ एक न्यायप्रिय शासक और कुशल योद्धा भी थीं।

Advertisement

कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, रामराज बनवासी, राजेश राजभर, संदीप सिंह सोनू सहित मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधानसभा मुहम्मदाबाद का सम्मेलन अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में ओमप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई न केवल एक कुशल शासक, बल्कि दूरदर्शी समाजसेविका भी थीं। उनके कार्यों की प्रासंगिकता आज भी उतनी ही बनी हुई है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में मर्यादा और शौर्य के साथ कार्य कर समाज को दिशा दी।

सम्मेलन में पियूष राय, श्याम राज तिवारी, वीरेंद्र राय, रविंद्र राय, अवधेश राय, आलोक शर्मा, सत्येंद्र राम, सुरेश गिरी, राजेश मिश्रा, रोशन कुशवाहा, सतीश राय, प्यारे मोहन सिंह यादव, ओमप्रकाश गिरी, विनोद राय सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। तो वहीं, सैदपुर विधानसभा का सम्मेलन कौशिक उपवन में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।

अन्य सम्मेलन। जंगीपुर विधानसभा का आयोजन एसएन बालिका इंटर कॉलेज, क्यामपुर, सरदारपुर, बिरनो में हुआ। वहीं, जहूराबाद विधानसभा का सम्मेलन पं. रामचरित विंध्याचल शिक्षण संस्थान, भौदास, बड़ेसर में और जमानियां विधानसभा का कार्यक्रम दुल्हन पैलेस, गहमर में आयोजित किया गया।

इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa