वाराणसी
WhatsApp पर ई-चालान लिंक भेजकर युवक से लाखों की ठगी
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के रहने वाले सर्वेश कुमार रघुवंशी साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के व्हाट्सएप पर ई-चालान का एक लिंक आया था, जिस पर क्लिक करते ही जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 4.98 लाख रुपये निकाल लिए।
पीड़ित के अनुसार, ठगों ने इसके बाद इंस्टा जंबो लोन के नाम पर अतिरिक्त 1.70 लाख रुपये भी खाते से निकाल लिए। इस तरह कुल 6.68 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है।
Loading...
थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
Continue Reading
