Connect with us

वाराणसी

VDA उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने निःशुल्क मोतियाबिंद कैंप का किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

कैंप आम जनमानस के लिए बुधवार 15 मई से 19 मई तक लगाया जायेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग कैंप का लाभ ले सकेंगे

वाराणसी। जिले में बुधवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा विश्व समुद्र वाराणसी रो-पवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित रथयात्रा स्थित रोप-वे स्टेशन पर निःशुल्क मोतियाबिंद कैंप का उपाध्यक्ष द्वारा बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया गया एवं कैंप के सफलतापूर्वक संचालन हेतु रोप-वे टीम का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी गई।

Loading...

यह कैंप आम जनमानस के लिए बुधवार 15 मई से 19 मई तक लगाया जायेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग कैंप का लाभ ले सकेंगे। उपाध्यक्ष द्वारा स्वयं कैंप में आंखों की जांच भी कराई गई। मौके पर पुलिस उपयुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल तथा रोपवे से संबंधित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page