वाराणसी
VDA उपाध्यक्ष द्वारा किया गया निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण
दशाश्वमेध घाट पुनर्विकास परियोजना
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा दशाश्वमेध घाट क्षेत्र पुनर्विकास परियोजना स्थल का वाराणसी विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रथम तल पर स्थित रेस्टोरेन्ट का कार्य गतिमान पाया गया, अवगत कराया गया कि अप्रैल माह के अंत से रेस्टोरेन्ट का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। तत्पश्चात परियोजना में मान मंदिर क्षेत्र की ओर गतिमान कार्य का निरीक्षण करते हुये कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ तीव्र गति से पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
दशाश्वमेध घाट क्षेत्र पुनर्विकास परियोजना स्थल के कुल भूखण्ड क्षेत्रफल 3082.04 वर्गमीटर पर तीन तलों क्रमश: लोवर ग्राउण्ड फ्लोर पर 991.14 वर्गमीटर आच्छादित क्षेत्रफल में 68 दुकानों का निर्माण, अपर ग्राउण्ड फ्लोर 922.96 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 42 दुकानों का निर्माण कार्य एवं प्रथम तल पर 922.96 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 14 फूडकोर्ट एवं एक रेस्टोरेन्ट का निर्माण कराया गया है। परियोजना के समीप स्थित पूर्व निर्मित बेसमेण्ट का पुनर्विकास करते हुए 80 दुकानों के निर्माण के साथ-साथ अन्य प्रयोजन हेतु स्थल का विकास किया गया है। परियोजना के अन्तर्गत सुगम संचालन हेतु सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट एवं 03 एक्सलेटर का भी निर्माण किया गया है। साथ ही सर्फेस डेवलपमेन्ट के अन्तर्गत भूमितल पर आम जनमानस को बैठने हेतु स्टोन फ़्लोरिंग एवं पाथवे आदि का कार्य परियोजना में कराया गया है। उपरोक्तानुसार परियोजना की कुल लागत रू० 28.69 करोड़ है, जिसे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वित्त पोषण के अन्तर्गत कराया गया है।
जी-20 हेतु घाटों को एक रूपता में करने हेतु थीम पेंटिग कार्य
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा वाराणसी में आगामी भविष्य में होने वाले जी-20 सम्मेलन हेतु गंगा घाटों को समान थीम पर करायी जा रही पेंटिंग कार्य राज घाट की ओर का वाराणसी विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
वाराणसी में आगामी भविष्य में होने वाले जी-20 सम्मेलन में वाराणसी पधारने वाले विदेशी मेहमानों के समक्ष काशी की एक अलग पहचान हेतु शासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। यह काशी नगरी के लिए अपनी कला और संस्कृति की छटा बिखरने का स्वर्णिम अवसर है। सम्मेलन से पूर्व एयरपोर्ट से शहर की ओर आने वाली मुख्य मार्गों यथा टी०एफ०सी०, होटल ताज, सर्किट हाउस, चौकाघाट, रुद्राक्ष सेन्टर तथा नमो घाट तक के क्षेत्रों को पूर्ण रूप से सुसज्जित किया जा रहा तथा प्रमुख स्थलों के आसपास के क्षेत्र को अधिक आकर्षक बनाने के लिए थीम आधारित पेंटिंग भी कराई जा रही है।
सारनाथ में प्रो पूअर परियोजना एवं जी-20 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
उपाध्यक्ष महादेय द्वारा विश्व बैंक सहायतित प्रो पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अन्तर्गत सारनाथ में बुद्धिस्ट सर्किट के विकास कार्यों की गतिमान परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थल निरीक्षण में उपाध्यक्ष महोदय के अतिरिक्त सचिव, अधिशासी अभियंता (वि./यां.), सहायक अभियंता, अवर अभियंता, वाराणसी विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त, लोक निर्माण विभाग के अभियंता, हल्का / क्षेत्रीय लेखपाल, परियोजना टीएसयू सदस्यों, कार्यकारी एजेंसी मे0 के0के0 कांस्ट्रक्शन एण्ड बिल्डर्स एवं परियोजना संबन्धित समस्त स्टैक होल्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। परियोजना का नाम विश्व बैंक सहायतित प्रो पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अन्तर्गत सारनाथ में बुद्धिस्ट सर्किट के विकास कार्यो की परियोजना परियोजना लागत 72.83 लाख
कार्यकारी एजेंसी मे0 के0के0 कांस्ट्रक्शन एण्ड बिल्डर्स को श्रमिकों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि करते हुए दो शिफ्टों में कार्य कराया जाना सुनिश्चित करते हुए तेजी से गुणवत्तापूर्वक कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
परियोजना के अन्तर्गत ड्रैनेज निर्माण का कार्य गतिमान पाया गया जिसे तेजी से गुणवत्तापूर्वक कराये जाने के निर्देश प्रदान किए गये हैं।
परियोजना के अन्तर्गत विद्युत तारों को भूमिगत करने का कार्य गतिमान पाया गया जिसे सावधानीपूर्वक बिना वर्तमान व्यवस्था को नुकसान पहुँचायें बिना गुणवत्ता से कराये जाने के निर्देश प्रदान किए गये हैं।
इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष द्वारा सारनाथ क्षेत्र में वाराणसी में आगामी भविष्य में होने वाले जी-20 सम्मेलन में वाराणसी पधारने वाले आगंतुकों के समक्ष काशी की एक अलग पहचान तथा दृश्यात्मक एकरूपता हेतु कराये जा रहे थीम आधारित पेंटिंग कार्य का अवलोकन एवं पर्यवेक्षण किया गया। निरीक्षण में कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
