Connect with us

वाराणसी

Varanasi Airport : टनल परियोजना को मिली रफ्तार, यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास प्रस्तावित टनल की छत दो मीटर मोटी बनाई जाएगी, जिससे इसके ऊपर से बोइंग श्रेणी के विमान बिना किसी बाधा के लैंडिंग और टेक-ऑफ कर सकेंगे। टनल निर्माण के लिए रघुनाथपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस टनल के निर्माण पर करीब 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सुरंग के भीतर काशी की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। दीवारों पर थ्री-डी पेंटिंग के माध्यम से आध्यात्मिक धरोहरों को दर्शाया जाएगा, वहीं थ्री-डी लाइटिंग से सुसज्जित कृत्रिम पेड़ लगाए जाएंगे, जो रात में रंग बदलते हुए आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करेंगे। सुरक्षा और निगरानी के लिए एचडी कैमरे लगाए जाएंगे। टनल की सजावट और डिजाइन पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे इस प्रोजेक्ट में एयरपोर्ट के समीप बनने वाली टनल की लंबाई करीब 500 मीटर और गहराई 10 मीटर होगी। टनल के मध्य से गुजरने वाली बाबतपुर-बसनी रोड को पार कराने के लिए 50 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया जाएगा। गहराई अधिक होने के कारण इस ओवरब्रिज की ऊंचाई अपेक्षाकृत कम रखी जाएगी। इसका निर्माण कार्य सितंबर 2025 में शुरू किया गया था।

Advertisement

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के पास टनल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और खुदाई की जा रही है। कला और प्रकृति सुरंग परियोजना के तहत इसे विकसित किया जाएगा, जिससे आने-जाने वालों को काशी की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page