Connect with us

वाराणसी

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने लैपटॉप-बैग छात्रा को सुरक्षित लौटाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । मुरादाबाद से एक परिवार वाराणसी के कैंट स्टेशन पहुंचा जहां अपने गंतव्य तक जाने के लिए रिजर्व ऑटो में सवार होकर रवाना हुए ऑटो में सामान पिछे रखा हुआ था । ऑटो कबीरचौरा अस्पताल के समीप से जब गुजरी तो उसमें रखा हुआ लैपटाप बैग सड़क पर गिर गया  बैग पर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक के सिपाही पंकज गुप्ता और होमगार्ड अरविंद कुमार मिश्रा , शाबिर अली की नजर पड़ी तीनों ने मिलकर बैग को अपने पास सुरक्षित रख लिया । घर पहुंचने के बाद जब सामान उतारा गया तो उसमें से लैपटॉप का बैग गायब मिला जिसके बाद परिवार के चेहरे की हवाइयां उड़ गई । जिसके बाद बैग की तलाश करने के लिए बाईक से परिवार की बिटिया स्वरीया चौधरी अपने परिजन के साथ निकल पड़ी । बैग की तलाश करते हुए जब कबीरचौरा अस्पताल के तिराहे के पास पहुंची तो देखा कि बैग वहां पर पुलिस की निगरानी में मौजूद है, सत्यापन के बाद तीनों पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए बिटिया को बैग सुपुर्द कर दिया ।जिसके बाद बेटी के चेहरे पर खुशी के भाव थे। और बैग मिलने पर वाराणसी पुलिस को दिया दिल से धन्यवाद ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page