Connect with us

वाराणसी

प्रियंका गांधी से मिले युवा कांग्रेस वाराणसी के सोशल मीडिया के पदाधिकारीगण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अगले वर्ष होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के चुनावी तैयरियों का जायजा लेने एवं संगठन के पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक करने लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से वाराणसी युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश सचिव ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा काशी विश्वनाथ की स्मृतिचिन्ह एवं काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का रुद्राक्ष माला भेंट किया।

Loading...

इस दौरान प्रियंका गांधी ने आदर्श चौबे ‘बाबू’ (प्रदेश सचिव, सोशल मीडिया) एवं इशांक चौबे (जिला कोऑर्डिनेटर युवा कांग्रेस वाराणसी) से बनारस में पार्टी के कार्यों की जानकारी लेते हुए हौसला बढ़ाया एवं पार्टी को सोशल मीडिया पर और मजबूत करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व मंत्री अजय राय, विवेकानंद पाठक, अभय पांडेय, शालिनी सिंह, मोहित पांडेय, मो.उजैर, इश्तियाक समेत अन्य मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page