Connect with us

बिजनेस

मुंबई में घटे दाम, खरीदने का अच्छा मौका ?

Published

on

चेन्नई में आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ मुंबई में सोने के रेट नीचे फिसले हैं, जबकि दिल्ली में सोने के रेट में कोई बदलाव नहीं आया। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 46450 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 50670 रु पर बरकरार रहा। आपको बताते चलें कि अगस्त 2020 में सोना 56200 रु के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। अगर उस रेट से देखें तो सोना अभी भी काफी सस्ता है। मगर दिवाली के करीब आते आते इसके दाम बढ़ सकते हैं। बात करें चेन्नई की तो वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 300 रु बढ़ कर 44650 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 300 रु बढ़ कर 48710 रुपये पर पहुंचा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।

कोलकाता में सोने की कीमत बढ़ी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 100 रु बढ़ कर 46850 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रु बढ़ कर 49550 रुपये रह गयी। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 560 रु गिर कर 46510 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट भी 560 रु फिसल कर 47510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

इस बीच मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में चांदी का भाव 64200 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 67800 रुपये हो गया। चांदी की कीमतों में चेन्नई में 300 रु की बढ़त हुई, जबकि बाकी महानगरों में चांदी का दाम में 600 रु का इजाफा हुआ।

अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page