Connect with us

घटनाएं बोलती हैं

पुलिस ने पैसों से भरे बैग लूटने वाले लुटेरों की फोटो जारी की, बताने वाले को 5 हजार का इनाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । लंका के माधव मार्केट  निवासी प्राइवेट स्कूल संचालित करने वाले संदीप सिंह के कर्मचारी विजय जायसवाल से संकटमोचन के साकेत नगर में 10 दिसम्बर को हुई लूट मामलें में पुलिस ने दो लुटेरों की फोटो जारी की है। दोनों लूटेरों के संबंध में जानकारी देने वालों को 5 हजार रुपए की धनराशि देने की भी पुलिस ने घोषणा की है। डीसीपी काशी जोन ने एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह का सीयूजी नम्बर 9454401638, इंस्पेक्टर लंका का सीयूजी 9454404390 और संकटमोचन चौकी प्रभारी का सीयूजी नम्बर 7839853240 जारी किया है। पुलिस ने पहचान बताने वाले की पहचान और पता गोपनीय रहेगा

बैंक से ही पीछे लग गए थे  

Loading...

विजय जायसवाल चितईपुर स्थित बैंक से 10 दिसम्बर को 3 लाख रुपये निकालकर अपने मालिक संदीप सिंह को देने आया। जहा बाइक सवार 2 बदमाशों ने छिनैती करते हुए फरार हो गए। हालांकि कर्मचारी से छीना-झपटी में कुछ पैसे बच गए जबकि लाखों रुपए बदमाश लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों लूटेरे शातिर किस्म के है और इनके द्वारा रेकी करके घटना को अंजाम दिया जाता है। यह घटना के दिन बैंक से ही रेकी करके कर्मचारी विजय जायसवाल के पीछे पड़े थे और घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page