Connect with us

वाराणसी

लोहता पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग,हेलमेट व तीन सवारी चल रहे बाइको का किया चालान

Published

on

Loading...
Loading...

लोहता। स्थानीय क्षेत्र के लोहता तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किया। लोहता पुलिस ने शुक्रवार की शाम लोहता तिराहे पहुंची जहां उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को रोका। इस दौरान वाहनों के कागजात चेक किए गए। कागज पूरे नहीं होने पर कार्रवाई की गई। पुलिस चेकिंग होता देख लोगों ने आपने वाहनों को अन्य रास्तों से ले जाना शुरू कर दिया। लोग गलियों से होकर गुजरते दिखाई दिए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। चेकिंग के दौरान हेलमेट नही पहने वाले व तीन सवारी लोगो का चालान किया। चेकिंग के दौरान लोहता थानाध्यक्ष राजेश सिंह सदलबल मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page