Connect with us

वाराणसी

बीजेपी ने चेतगंज में लगाया सदस्यता अभियान, मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया उद्घाटन

Published

on

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी का बृहद सदस्यता अभियान सोमवार से शहर में जगह-जगह बूथ एवं वार्डो में जाकर शुरू किया गया। इसी क्रम में चेतगंज स्थित शांति टावर में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल दक्षिणी विधानसभा, महानगर द्वारा अशोक यादव के अध्यक्षता एवं गोपाल गुप्ता के संयोजन में शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी के उपस्तिथि में हुआ।

इस दौरान राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि इस सदस्यता अभियान का लक्ष्य चार करोड़ का है, जो अभी ढाई करोड़ तक पहुच चुका है और तेजी से डेढ़ करोड़ का और लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। यह अभियान आगामी 27 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर गिरीश श्रीवास्तव, आशु श्रीवास्तव, अशोक यादव, दीपक वैश्य, महेंद्र निगम, गगन मिश्रा, महाबीर तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page