Connect with us

बड़ी खबरें

BJP की हाई लेवल मीटिंग आज: लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा, जेपी नड्‌डा अध्यक्षता करेंगे

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। ये बैठक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और सभी मोर्चों को इस बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले 19 दिसंबर को भाजपा ने संसदीय समिति की बैठक बुलाई थी। ये बैठक संसद के लाइब्रेरी परिसर में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड‌्डा बैठक में शामिल हुए। पीएम मोदी ने मंगलवार को संसद सुरक्षा चूक मामले पर विपक्ष को घेरा। बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्थान पर (विपक्ष‌ में ही) बने रहने का मन बना लिया है। जिन्होंने संसद की सुरक्षा में सेंध मारी, कुछ दल एक तरह से उनके समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। यह सेंधमारी की ही तरह खतरनाक है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page