Connect with us

अपराध

बलात्कार के आरोप में दो महीने से चल रहा था फरार, वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़ागांव के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद पुलिस टीम के साथ मु.अ.सं. 270/21 धारा 417, 452, 376, 506 भा.द.वि. थाना मिर्जामुराद के वांछित अभियुक्त की तलाश में अभियुक्त के घर ग्राम चक्रपानपुर आया परन्तु अभियुक्त मौजूद नहीं मिला।

इसी दौरान सूचना मिली कि उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त कछवां रोड चौराहे के दक्षिणी लेन पर टैक्सी स्टैण्ड के पास खड़ा है जो कहीं जाने की फिराक में है। उक्त सूचना के आधार पर कछवां रोड चौराहे के दक्षिणी लेन के पास से अभियुक्त चन्द्रमा प्रसाद बिन्द पुत्र रामराज बिन्द निवासी ग्राम चक्रपानपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Loading...

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र, वरि.उ.नि. संजीत बहादुर सिंह, उ.नि. अजीत प्रताप यादव, उ.नि. रामकिशुन यादव, का. श्याम सुन्दर कुशवाहा, का. मुकेश कुमार पासवान थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी ग्रामीण शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page