Connect with us

मऊ

उपचुनाव में सुनीता को मिली बड़ी जीत

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट (मऊ)।ग्राम पंचायत शाहपुर में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में सुनीता ने शानदार जीत हासिल की। शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में हुई मतगणना में सुनीता ने अपने प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर को 76 वोटों से हराया।यह सीट पूर्व ग्राम प्रधान गिरजा के निधन के बाद खाली हुई थी। 19 फरवरी को हुए इस उपचुनाव में दो उम्मीदवारों ने भाग लिया।

एक तरफ सुनीता, जो मृत प्रधान की पत्नी थीं, जबकि दूसरी ओर 2021 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे चंद्रशेखर थे।मतगणना के बाद सुनीता को 340 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 264 वोट प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने सुनीता को प्रमाणपत्र सौंपा।

Loading...

जीत की घोषणा के बाद सुनीता के समर्थक खुशी से झूम उठे। डॉ आर बी मौर्य, राम वचन यादव, दीपक चौधरी, साहुल सहित अन्य लोग फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत करने पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page