गाजीपुर
विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में पति समेत ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा
गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के जाठपुर ढेलवां गांव निवासी रानी गिरी ने थाने में तहरीर देकर अपने पति व सास ससुर व देवर पर दहेज की मांग को लेकर मारने-पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़िता की तहरीर पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रहीं हैं।
पीड़िता ने थाना में दी गई तहरीर में बताया है कि मेरी शादी 3 सितंबर 2022 को ग्राम निदीलपुर,थाना, धानापुर, जिला- चन्दौली के रहने वाले अंकित गिरी पुत्र अशोक गिरी के साथ हिन्दू रीति- रिवाज के साथ सम्पन्न हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी में प्रार्थिनी के पिता राजेश गिरी ने दहेज में मोटर साइकिल, घड़ी, अंगूठी, सोने का चेन, बेड, गद्दा, आलमारी, सोफा, डायनिंगसेट, श्रृंगारदान, फ्रिज, कूलर, पंखा, टी०वी०, वाशिंग मशीन व गृहस्थी का पूरा बर्तन के अलावा विद्युत उपकरण के साथ उपहार स्वरूप दो लाख रुपये नकद दिया था।
शादी के बाद कुछ समय तक प्रार्थिनी ससुराल में ठीक से रही। इसके बाद सास चिंता देवी, ससुर अशोक गिरी, पति अंकित गिरी, देवर अंशू गिरी द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार ससुराल के लोगों ने प्रार्थिनी को मार-पीटकर घर से भगा दिया। लेकिन पुनः पंचायत के द्वारा विदा कराकर ले गये।
इसी बीच प्रार्थिनी को एक बच्चा पैदा हुआ। जो करीब 10 माह का है। विगत कई महीना पहले प्रार्थिनी के ससुराल के सास, ससुर पति व देवर दहेज के मांग को लेकर मार-पीटकर भगा दिए था। काफी दिनों तक प्रार्थिनी अपने मायके में ही थी। फिर पंचायत के हस्ताक्षेप के बाद अपने ससुराल पुनः वापस आयी थी। विगत 15 जनवरी को मेरे दोनों भाई खिचड़ी लेकर मेरे ससुराल आए। उस समय अकारण मेरी सास मेरे भाइयों को गाली देने लगी और मेरे पति अंकित, देवर अंशु व ससुर अशोक आ गए और मेरे भाई दिनेश और बृजेश को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें पिंकी गिरी ने जलती लकड़ी से मेरे भाई पर हमला कर दिया। जिससे मेरा भाई झुलस गया था।
वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति अंकित गिरी, ससुर अशोक गिरी, सांस चिंता देवी, देवर अंशु गिरी व पिंकी गिरी पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।
