Connect with us

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बेसहारा मरीज की अनदेखी, अस्पताल कर्मियों की लापरवाही उजागर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एमआरआइ कक्ष के सामने गैलरी में पड़े एक बेसहारा मरीज को इलाज उपलब्ध कराने के बजाय उसे दूसरे स्थान पर ले जाकर फर्श पर लिटा दिया गया। मरीज की दयनीय स्थिति को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्राचार्य ने उसके उपचार का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों ने उसे लोगों की नजरों से दूर करने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मरीज सात जनवरी की रात करीब 11:15 बजे मेडिसिन इमरजेंसी में भर्ती हुआ था। कुछ समय बाद ही किसी कर्मचारी ने उसे ट्राली नंबर 21 पर लिटाकर एमआरआइ सेंटर के सामने गैलरी में छोड़ दिया। ठंड के मौसम में मरीज खुले गलियारे में बेसहारा पड़ा रहा।

Loading...

मरीज की स्थिति सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उपचार की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया, लेकिन कर्मचारियों ने निर्देश के विपरीत उसे ट्राली से उतारकर पुरानी पर्ची काउंटर के गलियारे में फर्श पर लिटा दिया। ऊपर से एक कंबल ओढ़ा दिया गया। प्राचार्य डा. रामकुमार जायसवाल ने कहा कि निर्देश की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page