Connect with us

वाराणसी

प्राचीन शिव मंदिर के तालाब पर डाला छठ में उमड़ी श्रद्धा की भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव के बंगला चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के तालाब पर सोमवार को छठ महापर्व की भव्यता और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोपहर बाद से ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ पूजा सामग्री लेकर इस ऐतिहासिक तालाब पर पहुंचना शुरू हो गईं। तालाब किनारे बने घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

संध्या समय व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान क्षेत्र का वातावरण छठ गीतों और भक्ति भाव से सराबोर रहा।

इसी प्रकार लालपुर गांव स्थित तालाब सहित आसपास के कई गांवों में भी छठ पर्व पूरे आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर बिजली, पानी और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई।

Advertisement

छठ के इस महापर्व पर गौर गांव के बंगला चट्टी स्थित शिव मंदिर तालाब और गौर गांव का हनुमान मंदिर तालाब श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र बने रहे, जहां भक्ति और परंपरा का अनूठा समागम देखने को मिला। मंगलवार की भोर में व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण करेंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page