Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में 34 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो इनामी अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपियों ने फर्जी आधार, पैन और एड्रेस के माध्यम से दूसरे के नाम पर क्रेडिट कार्ड मंगवाकर करीब 34 लाख रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया था।

यह मामला साल 2024 में गुड़गांव के अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में कार्यरत जूड रेज फ्रेंकलिन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया था कि अज्ञात लोगों द्वारा हाई सिविल स्कोर वाले व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रेडिट कार्ड हासिल किया जा रहा है और इसका दुरुपयोग कर लाखों की ठगी की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित टीम ने पहले ही इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। शेष दो आरोपी, पंकज प्रजापति निवासी चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट और संदीप भारती निवासी महेशपुर, वाराणसी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से एक कार, दो मोबाइल और नकद रकम बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में इस अपराध में लिप्त हुए। वे हाई सिविल स्कोर वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। जिन बैंकों में वीडियो कॉल पर KYC होती थी, वहीं से क्रेडिट कार्ड बनवाकर इसका इस्तेमाल शॉपिंग और ऐशो-आराम के लिए करते थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page