Connect with us

अपराध

40 लाख के हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

डीसीपी काशी जोन और वाराणसी-गाजीपुर की ANTF इकाई की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

वाराणसी।  चौक थाना की पुलिस ने शनिवार को एक हेरोइन तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई डीसीपी काशी जोन और वाराणसी-गाजीपुर की ANTF इकाई की संयुक्त टीम ने की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने शनिवार देर रात हड़हा सराय इलाके की भिखाशाह गली में छापा मारा जहां से चेतगंज निवासी अरमान नसीम (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि अरमान पहले भी हेरोइन तस्करी में शामिल रहा है और उस पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान, अरमान ने स्वीकार किया कि वह वाराणसी के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर हेरोइन बेचता है और यह अवैध गतिविधि ही उसकी आय का प्रमुख स्रोत है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस अभियान में थाना चौक और ANTF टीम के सदस्य, जिनमें इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान, प्रशिक्षु एसआई सौरभ शाही, एसआई सुरेश गिरी, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, इंद्रजीत कुमार, आनंद कुमार तिवारी और सचिन कुशवाहा शामिल रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page