पूर्वांचल
26 शातिर अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
Loading...
Loading...
जौनपुर। हत्या, लूट और अन्य संगीन अपराधों में शामिल 26 वांछित अपराधियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनकी सूची जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों और अन्य जनपदों में भेजी जाएगी। इन 26 अपराधियों में से 21 पर गैंगस्टर की कार्रवाई चल रही है, जबकि बाकी पांच पर हत्या और गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
Loading...
इनाम घोषित अपराधियों में हाल ही में कचहरी परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ सभासद श बाला लखंदन हत्या कांड का आरोपी वाई जयदीप गायकवाड़ भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द इन अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।
Continue Reading
