Connect with us

राष्ट्रीय

139वें स्थापना दिवस पर नागपुर में कांग्रेस की मेगा रैली

Published

on

Loading...
Loading...

सोनिया-राहुल समेत लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे, पार्टी लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेगी

कांग्रेस पार्टी आज 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में मेगा रैली का आयोजन करने जा रही है। ‘हम हैं तैयार’ थीम के साथ पार्टी अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी।
आयोजन स्थल का नाम ‘भारत जोड़ो मैदान’ रखा गया है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी, 3 मुख्यमंत्री, राज्य पार्टी प्रमुख, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ट नेता शामिल हो सकते हैं। साथ ही रैली में देशभर के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी की गई है।

कांग्रेस मेगा रैली में 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना

Loading...

कांग्रेस की मेगा रैली नागपुर में आयोजित हो रही है, जहां आरएसएस का मुख्यालय भी है। कांग्रेस महाराष्ट्र यूनिट के चीफ नाना पटोले ने कहा- मेगा रैली में 2 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
उन्होंने नागपुर के ऐतिहासिक महत्व का हवाला देते हुए कहा कि यह कई आंदोलनों और क्रांतियों का केंद्र रहा है। कांग्रेस ने नागपुर में अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन की घोषणा की थी, जिसके कारण 1947 में भारत को आजादी मिली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page