Connect with us

वाराणसी

हॉस्टल में छात्रा से छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। कोचिंग कर रही एक छात्रा के साथ वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र के कौड़िया माता मंदिर के पास स्थित गर्ल्स हॉस्टल में छेड़खानी की घटना सामने आई है। घटना 15 अगस्त की रात को हुई। छात्रा ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी से फिलहाल थाने में पूछताछ जारी है।

भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि देर रात डायल 112 से सूचना मिली कि दुर्गाकुंड इलाके में A टू Z गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा से छेड़खानी हुई है। सूचना के बाद दुर्गाकुंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

पुलिस ने छात्रा से तहरीर मांगी है। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हास्टल का सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए लिया गया है और हास्टल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। छात्रा के परिजन भी मौके पर आ रहे हैं। छात्रा ने बताया कि वह जौनपुर की रहने वाली है और यहां हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही है।

फरवरी में हुई संदिग्ध सुसाइड

Advertisement

इस साल फरवरी में इसी हॉस्टल में एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की थी। सासाराम से आए परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हास्टल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लड़की की मां ने बताया कि बेटी ने रात में वीडियो कॉल के जरिए अपना खाना दिखाया था, लेकिन दो बजे रात में इंस्टाग्राम पर सुसाइड पोस्ट किया और उसकी लाश कमरे में संदिग्ध हालात में लटकी मिली। 17 वर्षीय छात्रा दो साल से हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी और दुर्गाकुंड स्थित कोचिंग में पढ़ाई करती थी।

BHU में भी छात्रा से छेड़खानी का मामला

चार दिन पहले BHU की MBBS छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। छात्रा तीन दोस्तों के साथ हॉस्टल जा रही थी, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने अश्लील कमेंट किए और छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने उसके दोस्तों से मारपीट की। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्ड ने तुरंत हस्तक्षेप किया और तीनों युवकों को पकड़वाया। छात्रा के दोस्त ने लंका थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपियों की पहचान राहुल, सुनील और चंदन यादव के रूप में हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page