Connect with us

अपराध

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का 1 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

लखनऊ/ वाराणसी| एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश पुलिस को थाना गगल जनपद कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2022 धारा 420, 120बी भादवि में वांछित अन्तर्राज्यीय प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त में देनदुजय जैसवार उर्फ पिन्टू नि0 ग्राम बीरमपुर, थाना केराकत, जिला जौनपुर।

गिरफ्तार पुलिस लाईन चौराहा, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी से सोमवार को हुआ|


 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पूर्व ही लीक कराकर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया गया था। जिससे परीक्षा की शुचिता भंग करते हुए अवैध लाभ प्राप्त किया गया, जिसके सम्बन्ध में हिमाचल प्रदेश के थाना गगल, जनपद कांगडा में मु0अ0सं0 41/2022 धारा 420, 120बी भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। उक्त मुकदमें में अब तक कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त गैंग के कई सक्रिय सदस्यों का जनपद वाराणसी व आसपास के जनपदों में होने की सूचना को हिमाचल प्रदेश पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा एस0टी0एफ0 से साझा करते हुए आवश्यक सहयोग मांगा गया था। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 एस0टी0एफ0 वाराणसी इकाई की एक टीम निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही कर रही थी। जिस क्रम में पूर्व मे 17मई को अभियुक्तगण शिवबहादुर सिंह पुत्र स्व0 उमाशंकर सिंह नि0 ग्राम मुजरा, पोस्ट कुसया, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर तथा अखिलेश यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव नि0 ग्राम खुलासपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर को एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी व हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसी क्रम में अन्य अभियुक्तो के सम्बन्ध मे भी हिमाचल प्रदेश पुलिस और एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

सोमवार को विश्वस्त सूत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि गिरोह का सक्रिय एवं वांछित सदस्य देनदुजय जैसवार उर्फ पिन्टू उपरोक्त पुलिस लाईन चौराहा जनपद वाराणसी पर खडा है। यदि शीघ्रता किया जाये ताये तो पकडा जा सकता है, जिस पर हिमाचल प्रदेश पुलिस और एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी की एक टीम द्वारा पुलिस लाईन चौराहा पहुच कर उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अन्तर्राज्यीय प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले बेदीराम का घनिष्ठ सहयोगी तथा उसके गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। जिसके द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक कराकर परीक्षा से पूर्व ही अभ्यर्थियों को पढ़वाया जाता था और उनको उत्तर बता दिया जाता था। अभियुक्त द्वारा हिमाचल प्रदेश मे पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के सम्बंध में पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि उसने और शिवबहादुर ने गिरोह के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध होने पर 11 अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र चंडीगढ़ में परीक्षा से एक दिन पूर्व ही हल करा दिया गया था। इस काम से अभी तक 07 लाख रूपये प्राप्त हुए है। इस सम्बन्ध में हिमाचल प्रदेश में अभियोग पंजीकृत होने तथा लोगों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त को जानकारी हो गयी थी, इसी डर से यह लुक-छिप कर वाराणसी मे रह रहा था कि आज पुलिस लाईन चौराहे पर आया था कि एस0टी0एफ0 टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

उपरोक्त अभियुक्त को थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्यवाही व ट्रांजिस्ट रिमांड आदि की कार्यवाही हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page