वाराणसी
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यूपी एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट का अधिवेशन संपन्न
मथुरा/वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ने शुक्रवार को मथुरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं प्रांतीय कार्यकारिणी अधिवेशन का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में एन यू जे के राष्ट्रीय महामंत्री त्रियुगी नारायण तिवारी मौजूद थे। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून, आवास योजना, आयुष्मान योजना समेत पत्रकारों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के आयोजक एवं जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। विशेष रूप से वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार जायसवाल और अरविंद श्रीवास्तव को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कौशांबी के जिला अध्यक्ष सुनील पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष बालमुकुंद, एन यू जे ए के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. फल कुमार, सुनीता उपाध्याय, हेमंत कुमार समेत कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
इस अधिवेशन ने पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों को सशक्त करने की दिशा में ठोस पहल की उम्मीद जगाई है। पत्रकारिता क्षेत्र में नवीनतम योजनाओं और सुरक्षा कानूनों को लेकर हुई यह चर्चा पत्रकारों के भविष्य को और मजबूत बनाएगी।
