Connect with us

वाराणसी

हर्ष फायरिंग के दौरान पड़ोसी के घर में गिरी गोली, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर (ओदार) गांव में रविवार रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया। इस दौरान एक गोली पड़ोसी के घर में गिर गई और खोखा उनके टिनशेड को छेदते हुए चारपाई पर जा गिरा। उस समय चारपाई पर आकाश नामक व्यक्ति सो रहा था, जो गोली का खोखा देखकर भयभीत हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 और राजातालाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने खोखे को कब्जे में लिया और संबंधित परिवारों एवं पड़ोसियों से पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, ओदार गांव निवासी जगनारायण पटेल की पुत्री प्रीति की शादी थी, जो सेवापुरी के रामडीह गांव से आई बारात के साथ धूमधाम से आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि बारात के कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे, और इस दौरान एक गोली आकाश के घर में गिर गई।

राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि खोखा बरामद किया गया है, और आकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page