Connect with us

गोरखपुर

हरपुर बुदहट पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने चोरी से संबंधित एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गीडा के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हरपुर बुदहट में पंजीकृत मु0अ0स0 001/26 धारा 302(2) बी.एन.एस. एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज मामले में अभियुक्त राजाबाबू पुत्र हसन मोहम्मद निवासी गौरडीह, थाना मिश्रवलिया, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र लगभग 27 वर्ष को बीती रात 22.45 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु भेजा गया।

मामले के अनुसार वादी पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया था कि प्रार्थिनी की माता हरपुर बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन और पर्स, जिसमें करीब 5000 रुपये थे, चोरी कर लिए गए थे। इसी घटना के संबंध में थाना हरपुर बुदहट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी इसी मुकदमे से संबंधित आपराधिक इतिहास दर्ज है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक विशाल यादव तथा हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव द्वारा की गई। इस मामले में वादी मुकदमा रवि कुमार चौहान निवासी ग्राम बुदहट टोला सेमरी, थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर हैं, जबकि प्रतिवादी राजाबाबू पुत्र हसन मोहम्मद निवासी गौरडीह, थाना मिश्रवलिया, जनपद सिद्धार्थनगर बताया गया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष थाना हरपुर बुदहट ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page