Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसगांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार थाना बांसगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2026 धारा 115(2)/109 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अंकित महेन्द्र जैसवार पुत्र महेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद तथा अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, तीनों निवासी ग्राम महुआपार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

पुलिस ने बताया कि आवेदक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 15 जनवरी 2026 को अभियुक्तों ने उन्हें और उनके भाई को जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। इसी संबंध में थाना बांसगांव पर मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जा रही थी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा बांसगांव, हेड कांस्टेबल नन्दलाल राव और कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page