सियासत
स्वामी विवेकानंद के भाषण को पीएम मोदी ने किया याद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद के 1893 में शिकागो में दिये उनके ऐतिहासिक भाषण को याद किया। जिसमें विवेकानन्द ने दुनिया को भारत की सदियों पुरानी एकता, शांति और भाईचारे के संदेश से परिचित कराया, जो पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
पीएम मोदी ने अपनी ‘एक्स’ पोस्ट पर कहा, ”आज ही के दिन 1893 में, स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो में अपना प्रतिष्ठित ऐतिहासिक भाषण दिया था। उन्होंने दुनिया को भारत की सदियों पुरानी एकता, शांति और भाईचारे के संदेश से परिचित कराया। उनके शब्द पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे और हमें एकजुटता एवं सद्भाव की शक्ति की याद दिलाते रहेंगे।”
Continue Reading
