Connect with us

वाराणसी

स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान महिला शाखा ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की महिला शाखा द्वारा रविवार को मैदागिन स्थित एक गेस्ट हाउस में तीज महोत्सव और महिला सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज की 158 महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ ने कहा कि तीज का पर्व सिर्फ प्रकृति से हमारे गहरे जुड़ाव को नहीं दर्शाता, बल्कि नारी शक्ति, प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि संस्था नवंबर से फरवरी के बीच सामूहिक विवाह का आयोजन भी करने जा रही है। वहीं, विशिष्ट अतिथि दशरथ सोनी ने कहा कि यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन की याद दिलाता है, जो प्रेम और भक्ति का अनुपम उदाहरण है।

संस्था की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति सोनी ने तीज को हमारी जड़ों से जोड़ने वाला उत्सव बताया। महिला शाखा की प्रदेश प्रमुख महासचिव सरिता सर्राफ ने आगंतुकों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष और पूर्व पार्षद किशोर सेठ ने कहा कि तीज पर्व हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का अमूल्य हिस्सा है, जो हमें जीवन में प्रेम, विश्वास और एकता का महत्व सिखाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भगवान गणेश को पुष्प अर्पित कर की गई। समारोह का संचालन श्रवण सेठ और सुनंदा सेठ ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महिला शाखा की नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने दिया।

इस मौके पर प्रभु शंकर सेठ, अनिल चंचल, किरन सर्राफ, रौनी वर्मा, धर्मचंद वर्मा, विनोद सेठ, पंकज सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, विष्णु दयाल, संजय सर्राफ, संजय सिंह, अभिषेक सेठ, दिलीप सोनी, सुनीता सोनी, आरती सेठ, आयुषी सिंह, क्षमा सिंह, मीनू वर्मा, लक्ष्मी सेठ और रेनू सेठ समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page