Connect with us

वाराणसी

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Published

on

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के महामंत्री डॉक्टर जय नाथ मिश्रा के नेतृत्व में सोना तालाब स्थित मलिन बस्ती में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के बाद उपस्थित लोगों में फल वितरण किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना बाबा विश्वनाथ से की गई, ताकि भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित किया जा सके।

कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। अंत में केक काटकर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर जय नाथ मिश्रा के अलावा मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद आजम, सोहन यादव, इंजीनियर अखिलानंद मिश्रा, डॉक्टर पी. के. तिवारी, इंद्रजीत पांडे, समारू यादव, मोहन राम समेत अनेक लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page