Connect with us

गाजीपुर

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 24 नकलची पकड़े गए

Published

on

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा बी०एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को प्रारम्भ हुई। परीक्षा के दूसरे  दिन गुरुवार को द्वितीय पाली में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 15 नकलची (UFM) पकड़े गए। 

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 23 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को भी दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे की पाली में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई। बी०एड० परीक्षा में  पंजीकृत कुल 2195 परीक्षार्थियों में 2119 उपस्थित रहे, 76 अनुपस्थित रहे तथा 15 परीक्षार्थी अनुचित साधन (UFM) के मामले में पकड़े गए। 

परीक्षाओं की सूचिता एवं पारदर्शिता को लेकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए परीक्षा विभाग, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के साथ सदैव संपर्क बना हुआ है। सूचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय परिसर के गेट से घुसते समय ही सघन तलाशी की गई। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं किसी भी प्रकार का अनुचित साधन प्रयोग न करने की हिदायत दी गयी। नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश के क्रम में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 
प्राचार्य की अगुवाई में सभी परीक्षा कक्षों की सघन जांच की गई। इस दौरान आंतरिक उड़का दल के सदस्यों प्रोफेसर डॉ. रविशंकर सिंह, प्रोफे० डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ. प्रोफे० डॉ.संजय चतुर्वेदी, प्रोफे० डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. योगेश, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में 15 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। 

Advertisement

प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि परीक्षा में गुरुवार को बीएड के 15 नकलची पकड़े गए हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के अनुचित साधन का प्रयोग न करें। 

नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों में ज्यादातर बिहार के मूल निवासी हैं। बिहार में बी.एड. के आधार पर गत वर्ष भारी संख्या में शिक्षकों की भर्ती हुई है और आगामी दिनों में शिक्षा विभाग में निकलने वाली वैकेंसी की संभावनाओं को लेकर बिहार के विभिन्न जनपदों के ढेरों छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के कई स्ववित्त पोषित कॉलेजों में बी०एड० पाठ्यक्रम में दाखिला ले रखा है और नकल के भरोसे बी०एड० डिग्री हासिल करना चाहते हैं।

पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में एलएलबी की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें पंजीकृत 496 परीक्षार्थियों में 411 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 85 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे जिसमें अनुचित साधन का उपयोग करते हुए 6 नकलची पकड़े गए। उसी पाली बीए की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 604 परीक्षार्थियों में 548 उपस्थित एवं 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जिसमें आंतरिक उड़ाका दल ने 3 नकलचियों को पकड़ा। इस तरीके से गुरुवार को पी जी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर  कुल 24 नकलची पकड़े गए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page